राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव:NDA के पास 101 सीटें, यह बहुमत के आंकड़े से 13 कम

राज्यसभा की 12 सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव:NDA के पास 101 सीटें, यह बहुमत के आंकड़े से 13 कम

राज्यसभा की 12 खाली सीटों के लिए 3 सितंबर को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने बुधवार को इसका ऐलान किया है। इन 12 सीटों में 2-2 सीटें असम, बिहार, महाराष्ट्र की हैं, जबकि 1-1 सीट हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना और ओडिशा की है। चुनाव के नतीजे 3 सितंबर शाम 5 बजे सामने आएंगे।

राज्यसभा में सांसदों की कुल संख्या 245 है। फिलहाल राज्यसभा में 225 सांसद हैं, जबकि 20 सीटें खाली हैं। लिहाजा बहुमत का आंकड़ा 114 है। खाली सीट में जम्मू-कश्मीर से 4 और नामित सदस्यों की 4 सीटें हैं। इन सीट्स को छोड़कर बाकी 12 सीट पर चुनाव होगा।

राज्यसभा में भाजपा के पास 86 सीटें और सहयोगी दलों को मिलाकर यानी NDA के पास 101 सीटें हैं। NDA की बहुमत के आंकड़े से 13 सीटें कम हैं। वहीं I.N.D.I.A गुट के पास 87 सीटें हैं। इंडिया ब्लॉक और NDA के इतर पार्टियों के पास 28 सीटें हैं।